pub-1657030687483830

जबलपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने अब प्रशासन ने किया ऐसा काम हर पैरेंट्स कर रहा तारीफ…… यूनिफार्म मेले में दूसरे दिन भी अच्छी खासी भीड़ और चहल-पहल रही

Posted on

July 28, 2024

by india Khabar 24

(अभिभावकों ने कम कीमत पर और अच्छी गुणवत्ता की स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की सराहना की)

जबलपुर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोत्तरी पर नकेल कसने के बाद अब प्रशासन ने निजी स्कूलों और दुकानदारों के बीच की सांठगांठ तोड़ने के लिए प्रशासन ने उठाया सराहनीय कदम अभिभावकों को रियायती और प्रतिस्पर्धी दरों पर बच्चों की स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने कलेक्टर दीपक सक्सेना की पहल पर कल शनिवार 27 जुलाई से लेमा गार्डन गोहलपुर स्थित गारमेंट क्लस्टर में लगाये गये पाँच दिवसीय यूनिफार्म मेले में आज दूसरे दिन रविवार को भी अच्छी खासी भीड़ और चहल-पहल दिखाई दी । यूनिफार्म मेले में बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ पहुँचे और स्कूल यूनिफार्म खरीदने पर बीस प्रतिशत तक दी जा रही छूट का लाभ उठाया ।

अभिभावकों ने कम कीमत पर और अच्छी गुणवत्ता की स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की सराहना की और इसके लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना को साधुवाद दिया । यूनिफार्म मेले में यूनिफार्म के अलावा मोजे, ब्लेजर,पानी की बोतल और स्कूल बैग भी विक्रय के लिये उपलब्ध कराये गये हैं ।यूनिफार्म मेला बुधवार 31 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा । मेले में स्कूल यूनिफार्म विक्रेताओं द्वारा 17 स्टॉल लगाये गये हैं तथा इसमें जबलपुर शहर और सिहोरा के सभी निजी स्कूलों की यूनिफार्म उपलब्ध कराई गई हैं ।

कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि जबलपुर के लेमा गार्डन गोहलपुर में संचालित रेडीमेड गवर्नमेंट क्लस्टर में पांच दिवसीय मेला कल से शुरुआत हो गया है, जिसका मकसद उचित दाम पर स्कूल यूनिफॉर्म दिलाना है। सभी यूनिफॉर्म शहर में संचालित गवर्नमेंट इकाइयों में तैयार की गई है इससे पहले स्कूलों से इसके लिए सैंपल भी मांगे गए थे जिसमें करीब 200 स्कूलों ने अपने स्कूल के सैंपल दिए थे। कलेक्टर ने बताया कि प्रदेश का पहला यूनिफॉर्म मेला 31 जुलाई तक चलेगा, जो की शाम 4 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। कलेक्टर ने आगे कहा कि जिस तरह से स्कूल फीस और कापी-किताबों की लेकर शुरू की गई कार्रवाई सफल रही है, उसी तरह से स्कूल यूनिफार्म मेला भी सफल होगा।

Posted on

July 28, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top