pub-1657030687483830

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के उदासीनता पर तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Posted on

June 26, 2024

by india Khabar 24

एक तहसीलदार दो नायब तहसीलदारों को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

शहडोल 26 जून 2024 को कलेक्टर तरूण भटनागर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के उदासीनता बरतने पर शहडोल जिले के एक तहसीलदार दो नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में तहसीलदार गोहपारू लक्ष्मण पटेल एवं प्रभारी नायब तहसीलदार ब्यौहारी शिवकुमार सिंह, नायब तहसीलदार गोहपारू रामकिशोर पदमाकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि राजस्व प्रकरण अन्तर्गत जिले में नक्शा तरमीम कार्य की प्रगति समय ई-केवायसी एवं पीएम किसान योजना से संबंधित कार्य कराये जाने के उद्देश्य से विशेष राजस्व अभियान दिनांक 01.05.2024 से 25.05.2024 तक प्रचलित था। उक्त कार्य में गंभीर उदासीनता बरतने के कारण तीनों राजस्व अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि लगातार निर्देशों के बावजूद भी नक्शा तरमीम की प्रगति संतोषजनक नही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा अपने पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई है। आपका यह कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के निपयम 3 में वर्णित प्रावधानों के प्रतिकूल है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है।
कलेक्टर ने जारी कारण बताओं नोटिस में कहा है कि पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के अन्दर आप अपना जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जवाब सन्तोषजनक न होने की दशा में आपके विरुद्ध म०प्र०, सिविल सेवा (वर्गीकरणं, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। वही कलेक्टर ने शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील के पटवारी रामदिन सिंह, पटवारी गोहपारू गजराज सिंह एवं पटवारी प्रिया पटेल को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीर लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियो के दिये निर्देशो की अवहेलना करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधनों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

June 26, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top