बालाघाट।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेश व्यापी कांबिंग गस्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट विजय डाबर के सक्रिय मार्गदर्शन में बालाघाट पुलिस द्वारा 15 एवं 16 जून की मध्य रात्रि संपूर्ण जिले में विशेष कांबिंग गस्त अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में 7 राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी द्वारा स्वयं क्षेत्र में जाकर थाने के बल के साथ कार्रवाई करते हुए, थाना क्षेत्र में निवासरत/ छुपे स्थायी, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंट को तामिल कराने का प्रयास किया गया है। कांबिंग गस्त के दौरान थाना लालबर्रा एवं थाना ग्रामीण में एक-एक जिला बदर के आरोपी गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जिले में निरंतर की जा रही कांबिंग गस्त के द्वारा थाना क्षेत्रों के गुंडे, निगरानी बदमाश एवं जिला बदर की निरंतर चेकिंग कर अपराधों की रोकथाम सहित क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु बालाघाट पुलिस लगातार कार्य कर रही है। एवं भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान चलाए जाते रहेंगे, जिसमें गुंडा बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को अशांति फैलाने से रोका जा सके। “कांबिंग गस्त के दौरान- 12 तामिल स्थाई वारंट, 85 तामिल गिरफ्तारी वारंट, 38 चैक किए गए जिला बदर के आरोपी, 79 चैक किए गए निगरानी बदमाश, 48 चैक किए गए गुंडा बदमाश पर कार्रवाई की गई है।”


