pub-1657030687483830

छातीबहार के पहाड़ी कोरवाओं को गर्मी में भी मिलता है पर्याप्त पानी हैंड पंप लगने से नहीं होती पेयजल की संकट

Posted on

April 27, 2024

by india Khabar 24

 

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा

 कोरबा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा यहाँ की पहचान है। वनांचल में रहने वाले इन परिवारों को पेयजल के लिए जूझना न पड़े, इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इनके निवास स्थान परिसर में हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। कोरबा ब्लॉक के ग्राम छातीबहार में भी पहाड़ी कोरवाओं को पानी उपलब्धता के लिए दो हैंडपंप लगाए गए हैं, जहाँ इन्हें पानी की उपलब्धता निरंतर होती रहती है।

ग्राम छातीबहार में 7 घर ही है, जिसमे 14 पहाड़ी कोरवा परिवार निवास करते हैं। वनांचल में रहने वाले इन परिवारों के लिए पीएचई द्वारा 2 हैंडपंप लगाए गए हैं। पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री ए. के. बच्चन ने बताया कि ग्राम छातीबहार में पहले से दो हैंडपंप स्थापित है। यहाँ पानी की कोई समस्या नहीं है। गर्मी के दिनों में भी हैंडपंप से पानी निकलता है और आसपास के पहाड़ी कोरवा पेयजल एवं दैनिक आवश्यकताओं के लिए हैंडपंप का पानी उपयोग करते हैं। ग्राम छातीबहार से ही कुछ दूर नदी भी है,

बुढ़ियापाली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रिया कंवर की नियुक्ति को किया गया निरस्त*

इस छोटी नदी में नहाने एवं कपड़ा इत्यादि धोने के लिए कुछ परिवार आते हैं। ग्राम छातीबहार में पानी की कोई समस्या नहीं है। जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा भी पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने हैंडपंपों को भी चालू रखने तथा खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कराने जैसे निर्देश भी दिए हैं।

Posted on

April 27, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top