pub-1657030687483830

जिले के नगर सुल्तानपुर बस स्टैंड पर हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में होली महोत्सव पर्व 2024 के बुंदेलखंड लोकगीत जीतू खरे के द्वारा प्रस्तुति दी।

Posted on

March 29, 2024

by india Khabar 24

जहां पर खरे के साथ में गायिका जयंती किलकारी की मधुर वाणी से बुंदेलखंड लोकगीत में गदगद हुआ बस स्टैंड तालियों की गर्गाराहाट से गूंजउठा शहर।

रायसेन/- जिले के नगर सुल्तानपुर में विगत दिन गुरुवार 28 मार्च 2024 को जहां पर होली के पावन शुभ अवसर पर हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विगत दिन गुरुवार को नगर के बस स्टैंड पर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के परिसर स्टेज पर। गायक संचालक जीतू खरे एवं साथ में गायिका जयंती किलकारी की मधुर वाणी से बुंदेलखंड लोकगीत होली के पावन अवसर की प्रस्तुति दी गई। जहां पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा एवं मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा एवं विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री संपत्ति बाई उईके एवं समाजसेवी लोगों की उपस्थिति की बेला में कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संपन्न हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री मामा शिवराज सिंह एवं सुरेंद्र पटवा द्वारा गणेश पूजन अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा को माला अर्पण कर। कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां पर कार्यक्रम के शुभारंभ में गायक कलाकार जीतू खरे की वाणी से एवं गायिका जयंती किलकारी की वाणी से बुंदेलखंड लोकगीत लाल रंग डालो सांवरिया रे की प्रस्तुति दी गई। वही मामा शिवराज सिंह चौहान ने भी बुंदेलखंड लोकगीत में गीत को गया।कहा की मेरी बहू हिरानी है। एक आंख से कानी है।

ए भैया मिले तो बता दईओ। तालियो की गर्गाराहाट से गुंजा सुल्तानपुर नगर का बस स्टैंड शहर। कार्यक्रम में सभी ने होली के पावन अवसर पर अपने-अपने विचारों का मंथन मतदाता भाइयों के बीच में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कमोद सिंह मीणा नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी हेमराज मीणा एवं जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा किशोर रममाणी कमल राजपाल सतीश शर्मा हिंदू उत्सव समिति के सदस्य अंकित राजपाल अश्वनी चौधरी शुभम शर्मा अमन शर्मा पवन शर्मा प्रदीप रैकवार हर्ष रममाणी विशाल धूते नीतू जैन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं संतोष मंजूस पटेल सहित नगर क्षेत्र दूर दराज की जनता जनार्दन 5 हजार के लगभग होली के रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होकर। हिंदू उत्सव समिति के एवं गायक कलाकार जीतू खरे एवं गायिका जयंती किलकारी व संगीतकारों के संगीत कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशेष अतिथियों के आगमन पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के निर्देशन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। नगर सुल्तानपुर में होली के रंगारंग का कार्यक्रम सफल रहा। आमजन के बीच जन चर्चा में चर्चा है।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/ सुल्तानपुर।

Posted on

March 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top