pub-1657030687483830

दिव्‍यांगजनों ने विभिन्‍न गतिविधियों के माध्‍यम से स्‍वीप गतिविधियों में लिया भाग

Posted on

March 21, 2024

by india Khabar 24


जबलपुर मध्यप्रदेश


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन में मतदाता जागरूकता के लिये विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए भी मतदान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत व स्वीप के नोडल अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन पर दिव्‍यांगजन कॉर्डिनेटर डॉ. राम नरेश पटेल की उपस्थिति में आज मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के विभिन्‍न गतिविधियां जैसे चित्रकला, रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, नीबू चम्मच दौड का आयोजन कर मतदान के महत्‍व को बताया।
डॉ. पटेल द्वारा बताया कि जिस प्रकार मस्तिष्‍क का विकास मनुष्य के विकास का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है, उसी प्रकार शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण एवं बहुमत प्राप्त सरकार का गठन अपने मतदान के माध्यम से करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अतः वह स्वयं मतदान करते हुये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिये दूसरों को प्रेरित करें। उन्‍होंने बताया कि मानसिक रूप से अविकसित बच्चों ने होली के अवसर पर अपने हाथों से तैयार ग्रीटिंग कार्ड उपस्थित जन समुदाय को भेंट कर होली के रंग मतदाता जागरूकता के संग का संदेश दिया। बच्चों को उत्साहवर्धन के लिये उनको पुरुस्कृत भी किया गया।

Posted on

March 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top