केवलारी, जिला सिवनी, म.प्र.
संवाददाता – साबिर खान

तहसील केवलारी अंतर्गत आने वाने पटवारी हल्का अलोनीखापा माल के सम्मिलित ग्राम अलोनीखापा रैयत के कोटवार काफी उम्रदराज हो चुके है, लाचार कोटवार कही आने जाने मै असमर्थ भी रहते है, वे विभाग द्वारा दिये जाने वाले राजस्व संबंधी कार्यो, मुनादी, तामीली, निर्वाचन के कार्यो को नही कर रहे है, जिससे आम जनता के कार्यो मे व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, विभाग के कामकाजों मे भी रूकावटे हो रही है, कोटवार की नियुक्ति हो जाने से जनता को शासन की योजनाओं व राजस्व, पंचायत संबंधी कामकाजों मे सहूलियत मिलने लगेगी, इसी उददेश्य से अलोनीखापा रैयत गांव के ग्रामवासियों ने तहसील कार्यालय केवलारी पहुंचकर बुजुर्ग कोटवार के स्थान पर नये शिक्षित व योग्यताओं से परिपूर्ण ग्राम कोटवार की भर्ती किये जाने की मांग करते हुए सामूहिक आवेदन दिया,



