pub-1657030687483830

वनमंडल जबलपुर में 3 लाख की सागौन जप्त

Posted on

February 6, 2024

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

श्री कमल अरोरा(मुख्य वन संरक्षक) एवं श्री ऋषि मिश्र(वनमंडलाधिकारी) के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 6/2/24 को वन परिक्षेत्र जबलपुर के रेंजर अपूर्व प्रखर शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। रेंजर शर्मा द्वारा बताया गया है की बीती रात मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सागौन से भरा एक वाहन जबलपुर में आया है, तत्पश्चात रेंजर शर्मा ने सभी वनोपज नाकों को सचेत किया। आज जब वन परिक्षेत्र अंतर्गत अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन डुमना नेचर रिजर्व में किया जा रहा था, तब उन्हें पुनः फोन आया और वाहन की जानकारी दी गई, जिसके बाद उनके द्वारा उत्कर्ष मिश्र, जयंत श्रीवास्तव एवं मंजीत झरिया को खबर की पुष्टि करने हेतु मौका स्थल पर भेजा गया और तत्काल दशरथ सिंह(परिक्षेत्र सहायक) के साथ डुमना से सागड़ा रोड के लिए रवाना हुए । मौके पर करीब 3 लाख की सागौन के लट्ठे एवं पटिए जप्त किए गए। इस मामले में जांच आरंभ कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सागौन कहां से काट के लाए है तथा इसमें कितने लोग सम्मिलित है । गौरतलब है की वनमण्डल जबलपुर में इससे पहले इतनी मात्रा में सागौन रेंजर शर्मा द्वारा ही शहपुरा परिक्षेत्र में करीब 1 साल पहले पकड़ा गया था । इस कार्यवाही को अंजाम देने में दशरथ सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, रोहित पासी, जयंत श्रीतवस्तव, मंजीत झरिया, प्राची शर्मा, हेमवती पत्ता, लक्ष्मी सिंह आदि का अहम योगदान था।

Posted on

February 6, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top