, जबलपुर मध्यप्रदेश

| चरगवाँ क्षेत्र में आने वाले मयंक वेयर हाउस के संचालक नरेन्द्र सिंह ने एसपी व थाने में शिकायत देकर बताया कि बगैर नोटिस के उनकी अनुपस्थिति में गोदाम का ताला खोला गया है, जबकि गोदाम में चोरी हुई थी जिसकी जाँच अभी पूरी भी नहीं हुई है। शिकायत में बताया गया कि 11 दिसम्बर
को दोनों पक्षों की पाटन में पेशी थी, उस दौरान उन्हें शाखा प्रबंधक ने फोन करके बताया कि भोपाल से कुछ अधिकारी जाँच करने आए हैं। न्यायालयीन कार्य निपटाकर गोदाम पहुँचने पर उनकी उपस्थिति के बिना ही गोदाम का ताला खुला हुआ मिला। उन्होंने माँग की है कि किसके आदेश व शिकायत पर कार्रवाई की गयी है, इसकी जाँच की जाए ताकि पुलिस विवेचना में इस तथ्य को शामिल किया जा सके।

वही जब नरेंद्र सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 19/ 5/ 2023 से नरेंद्र सिंह तोमर अपनी जमानत के लिए दर-दर भटकते रहे और यहां अधिकारी रात दिन से वेयरहाउस को खोलकर वहां से माल ले जा रहे है
अधिकारियों के द्वारा की गई गलतियों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है और पुनः षड्यंत्र रच के नरेंद्र तोमर को फसाने का प्रयास जारी है ताकि दूसरा मामला बना दिया जाए और अधिकारियों द्वारा हुआ गबन उसको दवा दिया जाए मनमानी तरीके से गोदाम से कर रहे हैं छेड़छाड़ अपनी खुद की सफाई पेश करने के लिए नरेंद्र सिंह के खिलाफ रच रहे हैं षड्यंत्र




