pub-1657030687483830

पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने शातिर चोरों को पड़कर शहर में हो रही चोरियों का किया खुलासा
14 लाख का मसरूका जप्त

Posted on

December 10, 2023

by india Khabar 24

शहडोल। आपको बता दें कि ठंड आते ही शहर में चोरी की वारदातो में इजाफा हो जाता है और ठंड की आड़ में चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम देकर रफू चक्कर हो जाते हैं जैसा कि कुछ दिनों से शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी

और चोर पुलिस की पकड़ से दूर थे लेकिन एक कहावत है बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में ए एसपी अंजूलता पटले सी एसपी राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राघवेंद्र तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर हो रही चोरियों का खुलासा किया है पुलिस को बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर चोरों को पकड़कर उनके पास से चोरी गया माल भी बरामद किया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई अलग-अलग चोरियों पर पंजीबद्ध 1. अपराध क्रमांक 802/23 धारा- 457, 380 ताहि., 2. अपराध क्रमांक 799/23 धारा 457,380 ताहि., 3. अपराध क्रमांक 806/23 धारा 457,380 ताहि., 4. अपराध क्रमांक 808/23 धारा- 457,380,411 ताहि., 5. अपराध क्रमांक 781/23 धारा 457, 380 ताहि., 6. अपराध क्रमांक 807/23 धारा- 457.380 ताहि. में चोरी गये मशरुका की पता तलाश हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर लगातार प्रयास किये गए एवं आरोपी रौनक रजक उर्फ संतोष रजक पिता स्व. झूरु रजक उम्र 19 वर्ष निवासी- नवलपुर एवं दो बाल अपचारी तथा एक चोरी के समान खरीदने वाले आरोपी कोमल प्रसाद रैकवार पिता मुन्ने लाल उम्र 58 वर्ष निवासी – पुरानी बस्ती निवासी शहडोल को पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उक्त चोरी की घटनायें कारित करना इन्होंने स्वीकार किया। कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 806/23 में चोरी गया मशरुका 07 मोबाइल 09 चार्जर कीमती 76,500/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल 60,000/- रुपये की आरोपी एवं अपचारी बालकों से जप्त किया गया है। अपराध क्रमांक 799/23 झूलेलाल मंदिर में दान पेटी से चोरी की मशरुका 725/- रुपये जप्त किया गया। अप.क्र. 805/23 मे चोरी गये मशरुका 500/- रुपये जप्त किया गया है। अप.क्र. 802/23 में चोरी गये 4,500/- रुपये मशरुका जप्त किया गया है।

अप.क्र. 808/23 में चोरी गये मशरुका राजश्री, सिगरेट कीमती 3,080/- रुपये का जप्त किया गया है। अप.क्र. 781/23 में चोरी गये मशरुका 2,000/- रुपये का जप्त किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी रौनक विगत वर्ष भी शहर में हुई चोरी में शामिल था जिस पर तत्समय भी कोतवाली पुलिस द्वारा इसे पकड़ा गया था शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 10, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top