pub-1657030687483830

शहडोल में मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीर आई सामने : पोते ने दादा के शव को बाइक में रखकर करना पड़ा जिला अस्पताल से गांव तक का सफर, प्रशासन ने साधी चुप्पी

Posted on

November 26, 2023

by india Khabar 24

शहडोल। जिला अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। रविवार की सुबह ललुईया बैगा (56) निवासी धुरवार की मौत जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को शव ले जाने के लिए कोई वाहन नही मिला जिस कारण पोते ने बाइक में ही दादा ललुइया बैगा का शव रखकर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर रवाना हो गए। इस घटना के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन एक फिर कटघरे में हैं। बाइक में जिस तरह वृद्ध के शव को रखा जा रहा है उसे देख अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
शव के पैर को फुट्रेस्ट में जमाया
जिला अस्पताल परिसर में ही बुजुर्ग के शव को जब बाइक में रखा जा रहा था उसके पैर को फुट्रेस्ट में जमाया गया। इसके बाद बाइक में एक एक करके चालक और शव समेत 4 लोग सवार हो गए और अस्पताल परिसर से धुरवार गांव के लिए रवाना हो गया।
इलाज के नहीं मिले डॉक्टर
परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद बुजुर्ग जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। उसे वार्ड में इलाज के किसी डॉक्टर ने अटेंड नहीं किया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर पोस्टमार्टम करने के लिए चले गए थे।
बाइक में बैठाकर ले गए शव
परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की लेकिन रविवार छुट्टी है कहकर उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग के शव को बाइक में ही बैठाया और धुरवार के लिए रवाना हो गए। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन अपने बचाव में जुट गया है शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

November 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top