जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आगामी 15 नवंबर को नर्मदा तट स्थित पावन उमा घाट, ग्वारीघाट पर एक भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नवीन उत्तर भारतीय बिहार कल्याण महासंघ के तत्वावधान में आयोजित इस महापर्व में प्रसिद्ध लोक गायिका राधा श्रीवास्तव अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी। [
सपरिवार पधारने का किया आग्रह
गायिका राधा श्रीवास्तव ने एक वीडियो संदेश जारी कर सभी जबलपुर वासियों को इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में छठी मैया के गीत की कुछ पंक्तियां गुनगुनाते हुए सभी श्रद्धालुओं से अपने पूरे परिवार के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर छठी मैया का गुणगान करें और इस महापर्व को भक्ति व उल्लास के साथ मनाएं।
आयोजन समिति का जताया आभार
अपने संदेश में राधा श्रीवास्तव ने इस भव्य आयोजन के लिए नवीन उत्तर भारतीय बिहार कल्याण महासंघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से महासंघ के अध्यक्ष बंसीधर सिंह गमरी, सचिव सुमित सिंह ठाकुर और युवा संयोजक वरुण सिंह को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया

Views: 8