जबलपुर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर और फिर शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक द्वारा शादी से मुकरने और जान से मारने की धमकी देने के बाद पीड़िता ने शुक्रवार (13 नवंबर) को जबलपुर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
मंडला जिले के वार्ड नंबर 19 की निवासी 25 वर्षीय पीड़िता ने अपने शिकायत आवेदन में बताया कि वह जबलपुर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले के ग्राम पिपरिया निवासी 29 वर्षीय सिद्धार्थ आरसे ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने लगातार मैसेज कर बातचीत बढ़ाई और विवाह करने का प्रस्ताव रखा।

होटलों में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध
आवेदिका के अनुसार, अप्रैल-मई के महीने में आरोपी ने उससे मुलाकात की और एक महीने के भीतर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने जबलपुर के दीनदयाल स्थित ‘स्वागत होटल’ और 2 से 3 नवंबर 2026 के बीच मदन महल स्थित ‘एरछिट होटल’ में भी कोर्ट मैरिज का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया।

शादी से इनकार और धमकी
पीड़िता ने बताया कि जब उसने 8 नवंबर 2026 को आरोपी को फोन कर शादी के बारे में बात की, तो उसने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने किसी को भी इस संबंध के बारे में बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने जबलपुर एसपी को आवेदन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही उसने न्याय की मांग करते हुए आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी (भोपाल), जबलपुर आईजी, मदन महल थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी को भी भेजी है।

Views: 20