pub-1657030687483830

जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रायसेन में शासकीय कर्मचारियों ने निकाली वाहन रैली।

Posted on

October 19, 2023

by india Khabar 24


स्वीप नोडल अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

रायसेन/-खबर है। रायसेन से जहां पर जिले में बीते दिन बुधवार 18 अक्टूबर 2023 को जहां पर विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार रायसेन जिले में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में रायसेन मुख्यालय पर शासकीय कर्मचारियों द्वारा विशाल दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। जिसे स्वीप नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा शासकीय हाईस्कूल कलेक्ट्रेट कॉलोनी से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में चल रहे शिक्षक अपने वाहनों पर मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियां रखे हुए थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

राजेश साहू ब्यूरो चीप
इन्डिया खबर 24 न्यूज/रायसेन।

Posted on

October 19, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top