pub-1657030687483830

रज्जाक अली के रूख पर सबकी नजर, जनता कांग्रेस से सुनीता कंवर या बालमुकुंद राठिया को मैदान में उतारने की तैयारी

Posted on

October 17, 2023

by india Khabar 24


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट


कोरबा//रामपुर विधानसभा में एक ओर कांग्रेस प्रत्याशी चयन के लिए जुटी है। दूसरी ओर यहां से कद्दावर नेता करतला जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष, वर्तमान जनपद सदस्य और जनपद उपाध्यक्ष पति रज्जाक अली के रूख पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में रज्जाक अली ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के रामपुर प्रभारी रहते हुए जो करिश्मा दिखाया था उसे बड़े-बड़े नेता भी नहीं कर पाए थे। जनता कांग्रेस के प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को दूसरे नंबर पर लाने और कांग्रेस को तीसरे स्थान पर खिसकाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। अब फूल सिंह राठिया कांग्रेस से टिकट के दावेदार हैं। पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस को 47 हजार से अधिक वोट मिला था। जिसमें रज्जाक अली के प्रभाव से ही करीब 35 हजार वोट जनता कांग्रेस के खाते में गए थे। इस बार करतला जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर को रज्जाक अली कांग्रेस से दावेदारी करा रहे थे। लेकिन अभी तक कांग्रेस की टिकट फाइनल नहीं हुई है। दूसरी ओर फिर से जनता कांग्रेस रज्जाक अली के नेतृत्व में रामपुर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। जिसमें सुनीता कंवर के साथ ही जिला वनोपज यूनियन के अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया भी दावेदार हैं। दोनों ही रज्जाक अली के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में इस बार भी कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। रज्जाक अली की पहचान ओरिजिनल धर्मनिरपेक्ष नेता के रूप में होती है। यहां से जनता कांग्रेस फिर से रज्जाक अली को साथ लेकर चुनाव लड़ती है तो जीतने की संभावना भी बढ़ जाएगी। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर लाने के बाद रज्जाक लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। रामपुर की राजनीति रज्जाक अली के ही इर्द-गिर्द घूमती है। इसी वजह से आम लोग पसंद करते हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका किंग मेकर की होगी। कांग्रेस अगर उनकी भूमिका को लेकर नजर अंदाज करती है तो भी नुकसान ही होगा। क्योंकि रज्जाक अली का अपना ही जनाधार है। अब कांग्रेस की टिकट फाइनल होने के बाद नए समीकरण बनेंगे। इसका सभी को इंतजार है।

Posted on

October 17, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top