- चुनरी यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत
- देवी मां को चढ़ाई चुनरी
- शाजापुर। मालवा कला मंडल शाजापुर के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व के अवसर पर गत दिवस रविवार की शाम को चनुरी यात्रा निकाली गई।
- चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों सं से होते हुए नाथवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंची। जहां देवी मां का चुनरी चढ़ाई गई। इसके पश्चात महाआरती कर भक्तजनों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। मालवा कला मंडल के कलाकारों द्वारा गरबा नृत्य का देवी मां की आराधना की। चुनरी यात्रा का यह 34 वां वर्ष है।
मंडल के संस्थापक शिवाजी सोनी ने बताया कि यह चुनरी यात्रा स्थानीय वजीरपुरा स्थित दामोदर दर्जी धर्मशाला से प्रारंभ हुई जो कि नगर के वजीरपुरा, बालवीर हनुमान, सोमवारिया बाजार, छोटा चौक, आजाद चौक, नईसड़क, राधा टॉकीज के पास से नाथवाड़ा होते हुए नाथवाड़ा स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर पहंुची। देवी मां का चुनरी चढ़ाई गई। माहाआरती आयोजित कर महाप्रसादी के वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर मालवा कला मंडल के कलाकारों द्वारा गरबा भी किया गया। चुनरी यात्रा मेें बैंड बाजे, बग्गी, घोड़े, खुली जीप शामिल थी। चुनरी यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों का भव्य स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में गिरवर हनुमन मंदिर के संत ईश्वरदास महाराज, ब्रम्हा कुमारी पूनम दीदी, सिंदल दीदी, अखण्ड आश्रम के संत उमियानंद महाराज, विहिप के विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, नारायण प्रसाद पांडै, श्रीराम कृष्ण वेद विद्या गुरूकुल के पवन शर्मा,पंडित राधेकृष्ण महाराज शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल संरक्षक सरलेश चतुर्वेदी, संरक्षक योगेश पांचाल, अध्यक्ष मनीष मालवीय, संयोजक आयुष यादव, संरक्षक बालकृष्ण यादव, श्रीमती शीला तोमर, स्वाती ठाकुर, जया जाटव, यश पांचाल, जयेश व्यास, हर्ष व्यास, गौतम यादव, अभिजीत मालवीय, अमन यादव, राकेश राव, सुनील चौहान, पंकज चौहान, रूपेश प्रजापति, खुशबू आडवाणी, पदम पांचाल, कपिल शर्मा, गौतम यादव सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। मालवा कला मंडल के संस्थापक श्री सोनी ने बताया कि मालवा कला मंडल के कलाकारों द्वारा नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन रात्रि के समय अलग अलग स्थानों पर विराजित देवी प्रतिमाओं के पांडालों में जाकर गरबा किया जा रहा है। मंडल के कलाकार राजस्थानी, गुजराती वेशभूषा में शामिल होकर गरबों की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है।
- चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों सं से होते हुए नाथवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर पहुंची। जहां देवी मां का चुनरी चढ़ाई गई। इसके पश्चात महाआरती कर भक्तजनों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। मालवा कला मंडल के कलाकारों द्वारा गरबा नृत्य का देवी मां की आराधना की। चुनरी यात्रा का यह 34 वां वर्ष है।



शाजापुर से प्रेम सिंह यादव
Views: 77


