जबलपुर,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज निर्वाचन संबंधी
विभिन्न विषयों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समस्त रिटर्निंग अधिकारी से उनके कार्यों
के साथ संपति विरूपण संबंधित की गई अब तक की कार्यवाही, सिंगल विंडो की स्थापना, शिकायत निवारण की आरओ
स्तर पर व्यवस्था, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी की स्थापना, वाहन व्यवस्था आदि चुनाव संबंधी अन्य विषय पर चर्चा कर
आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह, स्वीप के नोडल अधिकारी श्रीमती जयति
सिंह, नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल वानखड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Views: 76



