pub-1657030687483830

केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन के मुख्य आतिथ्य एवं पंवार समाज लालबर्रा ब्लाक अध्यक्ष सूरजलाल बिसेन की अध्यक्षता में होगा प्रतिमा अनावरण समारोह

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

डोहरा (बगदई) में राजाभोज प्रतिमा अनावरण समारोह कल

लालबर्रा।

लालबर्रा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदई के ग्राम डोहरा में 3 अक्टूबर 2023 मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे दुर्गा मंदिर चौक डोहरा (बगदई) में चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नर्मदा घाटी विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन गौरीशंकर बिसेन एवं लालबर्रा ब्लॉक पंवार समाज अध्यक्ष सूरजलाल बिसेन की अध्यक्षता में प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जनभागीदारी पीजी कॉलेज बालाघाट अध्यक्ष एवं सक्रिय युवा भाजपा नेत्री मौसम हरिनखेड़े व विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा डॉ बी एम शरणागत, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पंवार क्षत्रीय महासभा अशोक बिसेन, सचिव राष्ट्रीय पंवार क्षत्रिय महासभा श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन, अध्यक्ष क्षत्रिय पंवार समाज बालाघाट ओमकार बिसेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती खीरसागर पारधी, अध्यक्ष क्षत्रिय पंवार समाज सिवनी हरकचंद टेम्भरे, पूर्व विधायक परसवाड़ा मधु भगत, संरक्षक क्षत्रीय पंवार समाज लालबर्रा डुलेंद्र (मुन्ना) ठाकरे, वरिष्ठ समाजसेवी डोहरा ब्रजकिशोर बिसेन एवं अन्य सामाजिक स्वजातीय बंधुओं के कर कमलों द्वारा विशेष गरिमामयी उपस्थिति में चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो दुर्गा मंदिर चौक डोहरा में 3 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है एवं उसके बाद स्नेह भोज रखा गया है। उक्त सामाजिक कार्यक्रम में राजा भोज पंवार क्षत्रिय समाज डोहरा ने स्वजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में अपेक्षित किया है।

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top