pub-1657030687483830

फरार अपराधियो के विरुद्ब मंङला पुलिस का अभियान

Posted on

September 26, 2023

by india Khabar 24

महाराजपुर पुलिस ने किया फरार वारंटी को गिरफ्तार, एक ही व्यक्ति के 10 वारेंट

पूजा ज्योतिषी मण्डला

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को न्यायालय द्वारा जारी स्थाई / गिरफ्तारी वारंटो की तामिली एवं लंबे समय से फरार चल रहें अपराधियो की धरपकङ के लिये लगातार अभियान चलाया जाकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा टीम गठित कर फरार गिरफ्तारी वारंटीयों को तलाश हेतु अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही हैं। इसी तारतम्य में महाराजपुर पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मण्डला की न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट जिसका प्रकरण क्रं. धारा 138 के 29/20, 162/19, 75/18, 53/20, 6/21, 21/19, 11/23, 141/19, 11/23 के फरार वारंटी मुकेश यादव, पिता मोहन लाल यादव, उम्र 40 वर्ष, बूढी माई वार्ड महाराजपुर निवासी को दिनांक 25/09/2023 को कारीकोन से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि इस व्यक्ति के 10 गिरफ्तारी वारेंट तामिल है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका –

इसमें थाना प्रभारी महाराजपुर ममता परस्ते एवं सउनि विभा खान, आरक्षक देवेन्द्र, महिला आरक्षक आरती जघेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Posted on

September 26, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top