pub-1657030687483830

कंजई सरपंच का ग्राम वासियों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Posted on

September 22, 2023

by india Khabar 24

श्री गोपाल पेट्रोलियम कंजई में ईनामी लक्की ड्रा कूपन ओपनिंग किया गया

लालबर्रा।

लालबर्रा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंजई के युवा सरपंच एवं जिला सरपंच संघ के सचिव अधिवक्ता आनंद बिसेन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

21 सितंबर गुरुवार को दोपहर में शासकीय जिला चिकित्सालय में सरपंच ने दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया, वहीं ग्राम कंजई पहुंचकर ग्राम में प्राथमिक शाला स्कूल में बच्चों को गणवेश वितरण किया गया व बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया एवं मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। ग्राम में दो नाली, एक सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया। स्कूल में शिक्षकों ने एवं पंचायत भवन में उपसरपंच पंच एवं पंचायत कर्मचारियों ने सरपंच को पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। पंचायत भवन परिसर में सरपंच के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटकर ग्राम वासियों को केक व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे श्री गोपाल पेट्रोलियम परिसर में ईनामी लक्की ड्रा कूपन ओपनिंग खोला गया, जिसमें 30 लोगों को इनाम दिया जाएगा। जहां उपस्थित पांच लोगों को इनाम वितरण किया गया एवं बाकी लोगों को भी 15 दिन के अंदर पेट्रोल पंप में उपस्थित होने पर सांत्वना इनाम वितरण किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, माताएं- बहनें, स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाए व छात्र-छात्राएं, पंचायत बॉडी के पंचगण व कर्मचारी, पेट्रोल पंप के कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Posted on

September 22, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top