कोरबा – कोरबा जिले के अन्तर्गत कोरबा तहसील में कोरवा और बिरहोर समुदाय जो कि विशेष पिछड़ी जन जाति में आता है। और इनका पूर्वज एवम् अभी तक घने जंगलों में बसेरा बनाए हैं। इन्हें पढ़ाई के योग्यता अनुसार सीधी भर्ती लिया जाता है। कोरवा और बिरहोर समुदाय के लड़कों ने कलेक्टर के पास अर्जी लगाई है। जिनमें अरुण, चमरू सिंह, शिव प्रसाद, ब्रिज राम, और रामप्रसाद इन पांचो ने सीधी नौकरी की मांग की है। नियुक्ति नहीं मिलने पर इन्हे बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पहले कई बार लड़कों ने कई बार आवेदन कलेक्टर को दिया है और साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा को भी कई बार आवेदन दे दिया गया है लेकिन उनके द्वारा भी आवेदन का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कई बार चक्कर काटने के लिए भी मजबूर है।कोरवा और बिरहोर समुदाय के लड़कों जन दर्शन में फिलहाल लड़को ने ज्ञापन सौंपा है और उन्हें कलेक्टर सौरभ कुमार ने जल्द ही नौकरी दिलाने की बात कही है।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन सोम कुमार के साथ जिला ब्यूरो बुद्धेश्वर सिंह कंवर की खबर।




