ग्राम बेहरई में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लालबर्रा।
लालबर्रा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरर्ई के ग्राम पंचायत भवन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन ने लाड़ली बहनों को मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लाड़ली बहनों को हर माह एक हजार रुपए दे रही हैं। जिससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही हैं। जिससे वह अपना व अपने परिवार का पालन कर रही हैं। और जिन महिलाओं को अभी इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनको भी जल्दी ही इस योजना का फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीमती शारदा दिलीप टेम्भरे सरपंच, रक्षा डहरवाल जनपद सदस्य, सरिता बारेकर उपसरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एवं ग्राम की महिलाएं मौजूद रही।
Post Views: 28

