pub-1657030687483830

बेहरर्ई में ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Posted on

September 10, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा।

लालबर्रा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरर्ई में प्रवेश पटले के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,


उक्त कार्यक्रम अनुभा मुंजारे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राजा सोनी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कांग्रेस, सौरभ लोधी जिला सेवादल अध्यक्ष, बालकृष्ण बिसेन पूर्व सरपंच रटेगांव, दमनसिंह राहंगडाले अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस खमरिया, नंदकिशोर पटले वरिष्ठ कांग्रेसी बेहरर्ई, ओरीलाल पटले वरिष्ठ कांग्रेसी बेहरर्ई की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम के सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को तिलक लगाकर कांग्रेस पार्टी का गमछा दिया गया एवं सदस्यता ग्रहण कराई गई।
कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए गए एवं ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।

Posted on

September 10, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top