pub-1657030687483830

एक रात्रि में स्कूटी व पिकअप वाहन हुए चोरी,

Posted on

September 10, 2023

by india Khabar 24

चोरों के हौसले बुलंद

कबाड़ में बिक रहे चोरी के सामान, सतत निगरानी पर हो सकता है बड़ा खुलासा

मामला लालबर्रा थानांतर्गत ग्राम जाम का

लालबर्रा।

लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी ग्राम जाम निवासी पेंटर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी प्लेजर स्कूटी क्र MH49AB3941 को घर की छपरी में खड़ा किया था, मैं सुबह सोकर उठा तो मैंने देखा की मेरी गाड़ी छपरी में नहीं थी। गाड़ी की तलाश पतासाजी आसपास अपने गांव में किया जिसका कोई पता नहीं चला, गाड़ी प्लेजर स्कूटी का कहीं पता न चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है।

वहीं दूसरा मामला भी ग्राम जाम का ही है जहां अज्ञात चोर ने एक चार पहिया बुलेरो पिकअप वाहन को चोरी कर ले गए। प्रार्थी निकेश सोनी ग्राम जाम निवासी गाड़ी मालिक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 05 सितम्बर की रात्रि को खाना खाकर सो गया था गाड़ी बुलेरो पिकअप क्र MP48G0936 को घर के सामने खड़ा किया था, सुबह सोकर उठा तो देखा की बुलेरो पिकअप गाड़ी नहीं थी, पिकअप गाड़ी की तलाश पतासाजी आसपास के गांव शहर में किया, जिसका कोई पता नहीं चला। गाड़ी बुलेरो पिकअप का कहीं पता न चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है।

Posted on

September 10, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top