pub-1657030687483830

खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई

Posted on

August 27, 2023

by india Khabar 24

पूजा ज्योतिषी मण्डला

खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। विगत कुछ समय से खनिज रेत में संलिप्त वाहनों द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक परिवहन की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थी। इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 26/08/2023 को डिण्डौरी रोड ग्राम पौड़ी में औचक निरीक्षण के दौरान एक वाहन ट्रक क्रमांक MP28H2013 को खनिज रेत परिवहन के दौरान अभिवहन पास में उल्लेखित मात्रा से अधिक मात्रा में परिवहन किये जाने के दौरान जप्त किया गया। इसी प्रकार जबलपुर रोड में ग्राम निंदनी में वाहन डम्फर क्रमांक MP20HB3967, तथा MP20HB7838 द्वारा खनिज रेत के परिवहन के दौरान नियमानुसार अभिवहन पारपत्र (ETP) में अंकित मात्र से अधिक (ओव्हर लोड) के अवैध परिवहन की गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया।

उक्त संलिप्त वाहनों को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा थाना कोतवाली मण्डला की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Posted on

August 27, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top