पुलिस ने न्यायालय पेश किया, न्यायालय ने जेल में दाखिल कराया
लालबर्रा।
लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 4 वर्ष पूर्व हुई चोरी की घटना में शामिल छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले के चार स्थाई वारंटी पर लालबर्रा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं लालबर्रा प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह बघेल के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटी (1) दिनेश यादव पिता अशोक यादव निवासी चौरई छिंदवाड़ा , (2) शाकिर पिता हसीब खान सिवनी (3) साहेब पिता युसूफ सिवनी (4) सोहेल पिता लतीफ सिवनी निवासी को लालबर्रा पुलिस ने पकड़कर शनिवार को वारासिवनी न्यायालय पेश किया। जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें उपजेल वारासिवनी में दाखिल करा दिया। चारो स्थाई वारंटी की धर पकड़ में प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले, आरक्षक सुशील विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




