pub-1657030687483830

केवलारी गौ शाला को मिला जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का गौरव

Posted on

August 18, 2023

by india Khabar 24

म, प्र, केवलारी सिवनी।


कलेक्टर सिवनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कामधेनु गौशाला बगलई केवलारी को जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला के लिए सम्मानित किया।


दिनांक 8 अगस्त 2023 को गौशाला में अचानक मध्यप्रदेश शासन का वाहन आकर निरिक्षण जांच कर चला जाता है। कोई कुछ समझ ही नहीं पाता उस वक्त गौशाला में केवल गौसेवकों के अलावा और कोई नही था।अचानक दिनांक 14 अगस्त 2023 को समिति के सचिव महोदय सुरेन्द्र साहू छोटू भैया को जिला प्रशासन द्वारा सूचना मिलती है कि आपकी कामधेनु गौशाला को जिले की सभी गौशाला में से उत्कृष्ट गौशाला के लिए चयनित किया गया है। जिसके लिए आपकी समिति को 15 अगस्त 2023 को सिवनी के विराट कार्यक्रम में जिला कलेक्टर महोदय आपको सम्मनित करेंगे।
सचिव सुरेन्द्र साहू ने सभी समिति के पदाधिकारियों को इस समाचार से अवगत कराया संरक्षक सचिव कुमार जैन (पप्पू भैया ) , अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी , चेमन सिंह बघेल, डॉ अविनाश तिवारी एवं समस्त गौशाला समिति ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रातः सभी मुख्य पदाधिकारी सिवनी के लिए रवाना हो गए।


बड़े फुटवाल स्टेडियम जहाँ हजारों दर्शको के मध्य कलेक्टर महोदय एवं विभिन्न राजनीतिक विधायक, सांसद महोदय, की उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया, पुलिस बल, ncc स्काउट, आदि के द्वारा मार्चपास्ट सलामी दी गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुए और अंत मे सम्मान समारोह का दौर चला। जिसमे कामधेनु गौशाला बगलई कोहका केवलारी को सर्वश्रेष्ठ गौशाला के लिए अनाउंसमेंट किया गया। जिस पर गौशाला के पदाधिकारियों संरक्षक सचिव जैन (पप्पू भैया) अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल , सचिव सुरेन्द्र साहू (छोटू साहू ), को कलेक्टर महोदय ,एसपी महोदय, सहायक संचालक एवं स्थानीय विधायक एवं सांसद महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और शुभकामनाएं दी । मीडिया प्रभारी विनोद बर्मन के माध्यम से हमे बतलाया।

कि निःस्वार्थ सेवा और संकल्प शक्ति का परिणाम सदैव कुछ अलग करने का एक मात्र विकल्प है।
सेवा और संघर्ष एक दूसरे के पहलू है, कामधेनु गौशाला आज जिस स्वरूप में अपनी प्रसिद्धि बिखेर रही है उसका 10 वर्षों का सफर अनेक चुनौतियों से भरा रहा है। लेकिन गौमाता के प्रति कामधेनु पशु सेवा समिति का समर्पण के आगे कोई भी चुनोतियाँ गौमाता के आशीर्वाद से स्वतः ही समाधान में बदलती गई। आप जब भी कोई सेवा, या अच्छा कार्य कारने जाएंगे, निश्चित है कि आपको संघर्षों के दौर से गुजरना पड़ेगा। यही संघर्ष के थपेड़े आपको आगे की चुनोतियों के लिए तैयार करते है। कामधेनु गौशाला निरंतर अपने आकार और गौमाता की सुविधाओं को विस्तारित कर रही है। हम सभी को गौमाता के प्रति अपने कर्तव्यों और जागरूकता का अभियान भी चला रहे है। और हम गौसेवा को अपने क्षेत्र,ही नही समग्र भारत के लिए आदर्श गौशाला बनाने हेतु कृतसंकल्पित है। हम इस प्रोतसाहन सम्मान से और अधिक सेवा के लिए जिम्मेदारबजो गए है। इस सम्मान को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएँगे । संरक्षक महोदय ने सभी गौसेवकों और सहयोगियों, के साथ ही जिला एवं ब्लॉक पशुचिकित्सा अधिकारीयों के एवं सहयोगियों के मार्गदर्शन एवं मेहनत, लगन का परिणाम यह सम्मान को बतलाया।


गौशाला परिवार – चेमन सिंह बघेल कोषाध्यक्ष, देवीसिंह बघेल , अखिलेश साहू सह सचिव, सुधीर खेमुक़ा, किशोर चौधरी, बसंत चौधरी, सचिन अवधिया। अनूप बघेल, दुर्गा प्रसाद साहू, डॉ अविनाश तिवारी,कांत साहू, अमरचंद साहू, शिवराज राहंगडाले, शिवशरण पाठक, प्रकाश ठाकरे , गजेंद्र बोपचे, समस्त गायत्री परिवार एवं समस्त सामाजिक ,धार्मिक, एवं सांस्कृतिक संगठनों ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। इंडिया खबर 24 संबाददाता कौशल किशोर चौकसे

Posted on

August 18, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top