pub-1657030687483830

कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत की सक्रिय कार्रवाई, स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी पर गठित टीम को किया पुरस्कृत

Posted on

August 8, 2023

by india Khabar 24

पूजा ज्योतिषी मण्डला

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा उक्त अपराध की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी को स्थाई वारंट के संबंध में पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा वारंटी तलाश हेतु जबलपुर रवाना होकर स्थायी वारंटी राहुल विश्वकर्मा, पिता मदन किशोर विश्वकर्मा उम्र 35 साल को प्र.क्रं. 20/19, 104/17, 95/18, प्र.क्रं. 67/17, 51/19 एवं प्र.क्रं. 42/22 कुल 6 वारंट तमिल हुए हैं। इसकी तलाश पतासाजी आरोपी के मोबाईल लोकेशन सायबर सेल मंडला एवं मुखबिर की सूचना पर वारंटी को छायाडुप्लेक्स विजयनगर जिला जबलपुर से विधिवत गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी की सूचना वारंटी का जीजा विशाल विश्वकर्मा पिता छवि निवासी कचनार सिटी जबलपुर को दी गयी, एवं गिरफ्तारी की सूचना मोबाईल के जरिये कोतवाली थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत को दी गयी। जानकारीनुसार स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं कोतवाली थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया गया। उक्त कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, प्र. आर. 224 अभिषेक मिश्रा, आर. 607 नवीन यादव, सायबर सेल सुरेश भटेरे, सैनिक 133 योगेश की मुख्य भूमिका रही।

Posted on

August 8, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

शहडोल में विकास की नई उड़ान: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी ₹461 करोड़ के 134 प्रोजेक्ट्स की महा-सौगात,आम आदमी के मन मे सवाल शहडोल को सच में मिलेगा विकास या पहले की तरह साबित होगा ‘झुंझुना’?

Scroll to Top