pub-1657030687483830

कमिश्नर को युवाओं की टोली ने भेंट की छाया चित्र व किया पौधरोपण

Posted on

July 31, 2023

by india Khabar 24

शहडोल 31 जुलाई 2023- कमिश्नर राजीव शर्मा को पर्यावरण मित्र अभियान के अंतर्गत युवा टीम उमरिया के द्वारा पाँच हज़ार संकल्पित पौधारोपण अभियान के तहत शहडोल छाया चित्र व तुलसी का पौधा भेंट कर कमिश्नर कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

कमिश्नर शहडोल संभाग शराजीव शर्मा ने कहा कि युवा टीम उमरिया इस सराहनीय पहल है। हम सभी भी पर्यावरण मित्र बनकर अपने आसपास के सुरक्षित स्थानों पर पौधा लगाकर पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो। यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। क्योंकि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक साधनों की जरूरत, एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान की होती है, वहीं पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है।

संभाग में 1 जुलाई से आयोजित पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत कमिश्नर राजीव शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में आंवला का पौधा का रोपण भी किया गया। पौधारोपण महा- अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को प्रकृति संरक्षण से जोड़े रखना एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करवाना। टीम के द्वारा चिन्हित स्थानों पर लगातार पौधरोपण किया जा रहा है तथा पौधारोपण पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प भी लिया जा रहा है।

इस दौरान आह्वान किया गया कि पौधारोपण महाअभियान से सभी जुड़कर अपने आसपास के सुरक्षित स्थानों पर शासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, मंदिर परिसर, पंचायत भवन परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पौधों का संरक्षण करें। पौधारोपण के दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,अमृता सिंह,अंकित गौतम, राहुल सिंह,रविनेश चतुर्वेदी व सभी उपस्थित रहे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

July 31, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top