सिवनी मध्य-प्रदेश

सिवनी जिले के केवलारी विकासखण्ड का है, जहां की ग्राम पंचायत कनारी के द्वारा पानी की निकासी हेतु दरबारी टोला मे कोई व्यवस्था नही की गई है, रोड का भी मनचाहे ढंग से निर्माण कर दिया गया है, अब आलम यह हो गया है कि बरसात के दिनो का गंदा पानी सडको मे बहते हुए ग्राम दरबारी टोला के रहवासी प्रभुदयाल पिता नानाजी सोनवाने के घर के सामने रोड पर बने गडढेनुमा ढलाव मे जाकर जमा होने लगा है, ढाल मे अत्यधिक भराव होने से बरसात का पानी बहकर प्रभुदयाल पिता नानाजी सोनवाने के घर के अंदर तक चला जाता है, पानी से उसके कच्चे घर की दीवारों मे दरारे भी आ चुकी है, घर गिरने की शंका भी बनी हुई है, उसके घर के पीछे बना कुंआ भी जल भराव से क्षतिग्रस्त हो चुका है, पीडित ने पंचायत मे अनेको गुहार लगाई, शिकायते की लेकिन पंचायत स्तर से कोई कार्यवाही नही की जा रही है, उल्टा पंचायत सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक पीडित को दबाब बनाते हुए शिकायत को हटवा देते है,

कनारी पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक कुछ दिनों पहले पीडित के घर के बाजू की छेडी जो उसकी निजी जगह भी है, उस पर नाली बनाने के लिए बिना किसी अनुमति व सूचना के जे.सी.बी. मशीन भी लेकर आ गये थे, और दबंगाई से मशीन को नाली बनाने का काम करने हेतु चालू भी कर दिये थे, वो तो मौके पर पीडित का परिवार घर मे मौजुद था जिस समय उन्होने ने तत्परता दिखाई नही तो पंचायत वाले पीडित का मकान ही गिरा देते, नाली, प्रकाश, जल एवं सफाई ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्यो मे शामिल है, लेकिन ग्राम पंचायत कनारी मे गंदगी का अंबार लगा हुआ है, पशुओ के मल मूत्र का पानी गांव की सडको मे बह रहा है, नाली की गांव भर मे कोई व्यवस्था नही बनाई गई है, लगता है विकासखण्ड के अंतिम छोर मे होने से अधिकारी इस ओर अपना ध्यान नही देते है, कनारी ग्राम पंचायत विकास से कोसों दूर है,

यहां के लोगो को मूलभूत सुविधाये भी नही मिल पा रही है, ग्राम पहुच मार्ग भी खस्ताहाल है, दरबारी टोला कनारी के पीडित प्रभुदयाल सोनवाने ने 27 जून 2023 को CEO जनपद पंचायत केवलारी को लिखित आवेदन भी दे चुका है, जिस पर कार्यवाही नही होने से समस्या का अवलोकन कराते हुए 12 जुलाई 2023 को पीडित ने उगली उप तहसील के नायब तहसीलदार को भी लिखित आवेदन दे चुका है, जिस पर भी आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई, पीडित परेशान होने के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है

पीडित की मांग है कि रोड पर बने गडढेनुमा ढाल को समतल किया जावे, जिससे पानी आगे जा सके फिर पंचायत वाले आगे खाली जगह से पानी की निकासी करे, परंतु पंचायत वाले पानी का बहाव उसके घर से न करे, उसकी निजी जमीन से नाली न बनाई जावे, उसे व उसके घर वालो को मानसिक रूप से प्रताडित न किया जावे, अधिकारी बरसात को देखते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारी कर्मचारी व विभाग को पानी की निकासी करने की व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित करे,

इंडिया खबर 24 से केवलारी विधानसभा संवाददाता साबिर खान की रिपोर्ट



