नवेगांव ग्रामीण थाना क्षेत्र का मामला
मौके पर पहुंची पुलिस
बालाघाट।
बालाघाट जिले के नवेगांव ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदर झिरिया रेलवे ट्रैक पर गोंदिया-बालाघाट ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम व परिजनों ने मृतक की पहचान प्रीतमलाल पिता तिलकलाल कटरे 65 वर्ष बंदर झिरिया कोसमी निवासी के रूप में की है, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल में लाया जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे गोंदिया से जबलपुर गड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन बालाघाट के समीप बन्दर झिरिया के पास पहुंची थी रेलवे लाइन को पार करने के दौरान उसकी (वृद्ध की) चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। बंदर झिरिया क्षेत्र में सुबह-सुबह इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल फैल गया।



