पवनी/बिलाईगढ़
पवनी//बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पवनी में आज भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई
बता दे कि हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का विशेष महत्व माना जाता है। दरअसल, इस महीने में जहां कई सारे महत्वपूर्ण पूजा और व्रत पड़ते हैं, वहीं हर साल इसी मास में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा भी निकाली जाती है।
वही आज ग्राम पंचायत पवनी में भी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा बडे ही धूमधाम निकाली गई। भगवान जगन्नाथ जी के भक्तों नें महाप्रभु की पूजा अर्चना कर रथ खींच कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। भगवान जगन्नाथ जी के रथ को सजाकर बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण के लिए निकाला गया जहां भक्तों नें भगवान को नारियल फल फूल चढाकर अपने जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना कर आशिर्वाद लिया।
चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
Post Views: 19


