मुख्यअतिथि द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को गमछा पहना कर सम्मान किया गया।

रामपुर विधानसभा के नोनबिर्रा गेस्ट हाउस में विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा व सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल रहे। उन्होंने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि हम सब जितने भी नेता,जनप्रतिनिधि बने हैं तो वो सब आप सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही बने हैं। आप सभी कार्यकर्ताओं को पुनः आग्रह, निवेदन करने आया हूँ कि समय आ गया कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश मे सुशासन लायी है। उनके नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। अब वक्त आ गया है कि उनके कार्यों को जन जन तक पहुचाना हम सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथों में मोदी जी उपलब्धियों को बताये।
इस कार्यक्रम में रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, कार्यक्रम की लोकसभा प्रभारी श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ राजीव सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय, जिला महामंत्री भाजपा टिकेश्वर सिंह राठिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आकाश सकसेना, जिला मंत्री भाजपा श्रीमती रेणुका राठिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कंवर, संदीप कंवर, मण्डल अध्यक्ष कुलसिंग कंवर,प्रदीप पटेल, किशन अग्रवाल,रामचंद्र पाटले, ओमप्रकाश जालान, मनोज झा,रामनारायण सराफ, हेमलाल झारिया,राजू गुप्ता,नागेंद्र ठाकुर,चतुर कश्यपस समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन सोम कुमार के साथ जिला ब्यूरो बुद्धेश्वर सिंह कंवर की खबर।




