pub-1657030687483830

ग्राम किमांची की शासकीय चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर SDM व तहसीलदार केवलारी को ज्ञापन सौंपा गया,

Posted on

June 6, 2023

by india Khabar 24

खबर सिवनी जिले के केवलारी विकासखण्ड मे आने वाले ग्राम किमांची की है, जहां के सियाराम पिता खेमकरन ठाकुर के द्वारा बताया गया कि ग्राम किमांची जो केवलारी तहसील के पटवारी हल्का नम्‍बर 34 के अंतर्गत आता है, ग्राम किमांची मे खसरा नम्बर 62, कुल रकवा 62 आरे भूमि शासकीय मद मे दर्ज है जिसे शासन द्वारा पशुओं के घांस चारा इत्यादि के लिए चरनोई भूमि हेतु आरक्षित भी कर दिया गया है,

खेमकरन ठाकुर ने बताया कि उक्त भूमि के कुछ भाग पर ग्राम के ही निवासी शीतल पिता हल्कू लोधी व मुन्नी बाई पति हल्कू लोधी के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, और उस पर निर्माण कार्य भी कर लिया गया है, आवेदक ने पूर्व मे भी अधूरे निर्माण कार्य के समय तहसीलदार महोदय को शिकायत की थी, जिस पर राजस्व अमले ने मौके पर जाकर कब्जा होना पाया था, निर्माण कार्य को रोके जाने हेतु स्टे भी दिया गया था, इसके बाबजूद भी कब्जेधारियों ने निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया, ग्राम पंचायत सुनहेरा ने भी इनके नाम से स्वीकृत मकान को यही पर बनवा दिया, इन्हे पूर्व मे भी राजस्व विभाग द्वारा कब्जा हटाने को कहा गया था, परंतु इन्होने आज तक उक्त स्थान से अपना कब्‍जा नही हटाया,

ग्राम के अधिकांश लोगों की मांग है कि उक्त स्थान से कब्जा हटाया जावे, उक्त‍ ग्राम कृषि आधारित ग्राम है, जहां कृषि कार्य हेतु पशुओं का सहारा भी लिया जाता है, यहां के अधिकांश किसान पशुपालन भी करते है, गांव के पशुओं को उक्त शासकीय भूमि पर घांस व पशु आहार हेतु चराया जाता है, यदि यहां के लोगों के द्वारा कब्जा किया जावेगा, तो ये भूमि खाली ही नही बचेगी, लोग एक के बाद एक कब्जा करेंगे, जिससे शासन को भी भविष्य मे भूमि अतिक्रमण मुक्त करने मे भारी मशक्कत का सामना करना पडेगा, साथ ही उक्त चरनोई भूमि पर कब्जा किये जाने से ग्राम के पशुपालकों के पास अपने पशुओं को आहार उपलब्ध कराने के लिए कोई स्थान भी नही बचेगा, उनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो जायेगी,

इंडिया खबर 24 से केवलारी विधानसभा संवाददाता कौशल किशोर , साबिर खान की रिपोर्ट

Posted on

June 6, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top