pub-1657030687483830

बगदर का ट्रांसफार्मर 1 माह से खराब,भीषण गर्मी से ग्रामीण परेशान
मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीण करेंगे शिकायत

Posted on

May 20, 2023

by india Khabar 24

देवलापाठ/करतला

देवलापाठ//ग्राम पंचायत देवलापाठ के आश्रित ग्राम बगदर में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से भीषण गर्मी से ग्रामीण हलाकन है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हुए लगभग एक माह हो गए है जिसे कई बार बोलने के बाद भी विद्युत विभाग के द्वारा अभी तक सुधारा नही जा सका है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बिजली आपूर्ती ठप होने से गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि 1 माह से गांव में बिजली की समस्या बनी हुई है। वही भीषण गर्मी से गांव के लोग बीमार पड़ रहे है। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 2 दिनों में समस्या का निराकरण नही होने पर 22 मई के ग्राम चिर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में समस्या को रखने की बात कही है।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

May 20, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top