
जबलपुर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल के बेटे अतुल पटेल की आज 14 मई नर्मदा नदी में डूब जाने से असमय मृत्यु हो गई। वो दोस्तों के साथ नर्मदा नदी के दद्दा घाट स्नान करने गया था। तभी 2 युवक अनुराग सिंह लोधी, अतुल पटेल पानी के तेज बहाव में बह गए। दोस्त को बचाने की कवायद में दूसरा युवक भी देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार को ‘सुनकर स्थानीय गोताखोर एवं अन्य लोगों ने लापता युवकों की तलाश शुरू करते हुए तिलवारा पुलिस को सूचित किया।
करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद पानी में डूबे दोनों लड़कों के शव बरामद किए गए।
Views: 87


