pub-1657030687483830

भीषण गर्मी ‌और ठेका कर्मियों ने सब स्टेशन में जड़ा ताला, 24 घंटे रहेंगे हड़ताल पर बिगड़ेगी स्थिति

Posted on

May 12, 2023

by india Khabar 24

कोरबा/छत्तीसगढ़

कोरबा//जिले में घर-घर विद्युत आपूर्ति करने के लिए विद्युत वितरण विभाग द्वारा 50 से अधिक सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इस सब स्टेशन के माध्यम से ही घरों तक विद्युत आपूर्ति की जाती है और सब स्टेशन का संचालन ठेकेदारों के माध्यम से ठेका कर्मियों द्वारा किया जाता है। पिछले लंबे समय से इन सब स्टेशन में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को ना ही समय पर वेतन मिल रहा है ना ही अन्य किसी तरह की सुविधाएं। इन मांगों को लेकर ठेका कर्मी कई बार विद्युत वितरण विभाग के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी शिकायतों पर ना ही ठेकेदार गंभीर दिखा रहा है और ना ही विद्युत विभाग के अफसर। इन सभी मांगों को लेकर पिछले दिनों ने विद्युत विभाग के अफसरों को 12 मई को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को लेकर गुरुवार को विद्युत वितरण विभाग के अधीक्षण यंत्री ने ठेका श्रमिकों को अपने कार्यालय में तलब किया था और उन्हें आंदोलन ना करने की समझाइश दी थी, लेकिन अधीक्षण यंत्री के समझाइस का ठेका श्रमिकों पर असर नहीं हुआ और उन्होंने शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से आंदोलन शुरू कर दिया है। सभी सब स्टेशनों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। 24 घंटे के लिए सब स्टेशन में काम करने वाले जिले के लगभग 200 से अधिक सबस्टेशन कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। यदि इस दौरान लाइट में किसी तरह की परेशानी आती है, सब स्टेशन में भी ट्रिपिंग या अन्य समस्या आती है तो निश्चित तौर पर विभाग को परेशानी होगी और आम जनता को भी। क्योंकि भीषण गर्मी के दौरान सबसे अधिक बिजली बंद होती हैं और सब स्टेशन में भी परेशानी आता है। पहले ही विद्युत वितरण विभाग कर्मचारियों की समस्या से जूझ रहा है अब सब स्टेशन में काम करने वाले ठेका श्रमिकों के हड़ताल में जाने से निश्चित तौर पर विद्युत वितरण विभाग की परेशानी बढ़ गई है। अब देखना है कि आज किस किस इलाके में सब स्टेशन में परेशानी आती है और विद्युत व्यवस्था पर दिक्कत आती है।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी केमरामेन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ‌हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

May 12, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

ट्रैक्टरों के ओवरलोड और ओवर स्पीड पर लगाम लगाने जनपद सदस्य की अगुवाई में पोतरा के सैकड़ों ग्रामीण द्वारा लैलूंगा SDM को सौंपा गया ज्ञापन* *SDM राकेश वर्मा ने दिया निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन*

Scroll to Top