रायसेन-जिले में बीते दिन बुधवार 12 अप्रैल 2023 को जहां पर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रगति सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों का निराकरण स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री आवास योजना तथा समाधान ऑनलाईन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर दुबे ने जनपद पंचायत तथा निकायवार लाड़ली बहना योजना के ऑनलाईन फार्म भरे जाने की समीक्षा के दौरान कम प्रगति होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम जनपद सीईओ तथा सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर दुबे ने विकासखण्डवार उदयपुरा बरेली सिलवानी गैरतगंज बेगमगंज सांची तथा औबेदुल्लागंज में एसडीएम जनपद सीईओ तथा सीएमओ से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं की समग्र ईकेवायसी ऑनलाईन भरे गए आवेदन कैम्पों की संख्या तथा डोर टू डोर फार्म भरे जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विगत दिवसों में फार्म भरे जाने की संख्या में कमी आई है, इसमें तेजी लाएं। सभी अधिकारी गॉवों तथा वार्डो में लगाए जा रहे कैम्पों का निरीक्षण करें तथा कार्य प्रगति की समीक्षा भी करें। कलेक्टर दुबे ने कहा कि लाड़ली बहना योजना शासन की सर्वाधिक प्राथमिकता वाली योजना है। इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो। यह सुनिश्चित किया जाए। जिले में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 12 अप्रैल को शाम 05 बजे तक एक लाख 67 हजार से अधिक महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। इनमें जनपद पंचायतों में एक लाख 21 हजार से अधिक ऑनलाईन आवेदन तथा नगरीय निकायों में 45 हजार 700 से अधिक ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। कलेक्टर दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार प्रदेश में जिले की ग्रेडिंग की समीक्षा करते हुए। स्वास्थ्य विभाग। शिक्षा विभाग डूडा कृषि विभाग। लोक निर्माण विभाग तथा पीएचई सहित अन्य विभागों के डी ग्रेड में होने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अधिकारियों को 18 अप्रैल तक लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में स्वामित्व योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना। समाधान ऑनलाईन की भी समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया द्वारा सभी जनपद पंचायत सीईओ को लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरे जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कैम्प में आने वाली सभी पात्र महिलाओं के फार्म भरे जाना सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम अनुभाग स्तर पर प्रतिदिन कार्यप्रगति की समीक्षा करें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विकासखण्डों से एसडीएम जनपद सीईओ सीएमओ सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खजं न्यूज़/रायसेन।


