pub-1657030687483830

एसईसीएल दीपका माईन्स में बने सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैट्री चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Posted on

April 8, 2023

by india Khabar 24

हरदीबाजार/कोरबा



कोरबा//पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा सभी थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 08.04.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदलाल गोंड, निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड साकिनान ग्राम रेंकी द्वारा चोरी की बैट्री बिक्री करने हरदीबाजार में ग्राहक की तालाश कर रहे हैं। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु संदेही नंदलाल गोंड, निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो एसईसीएल दीपका माईन्स के सुआभोड़ी में बने सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैट्री चोरी करना स्वीकार किये, आरोपियों के निशादेही पर कुल 24 नग बेट्री जुमला कीमती 2,88,000/- रूपये को बरामद किया गया। आरोपियों के पास उक्त 24 नग बैट्री का कोई कागजात नही होने से आरोपियों से उपरोक्त बैट्री को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41 (1-4) जा.फौ./ 379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से इस्तगासा क्रमांक 02/2023 धारा 41 (1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि.कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम पता आरोपीगण:-

  1. नंदलाल गोड़ पिता रामलाल गोड़ उम्र 32 वर्ष निवासी रेंकी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
  2. निर्मल घोड़े पिता नीर सिंह घोड़े उम्र 21 वर्ष निवासी लेंकी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
    03.संजय सिंह घोड़े पिता राय सिंह गोड़ उम्र 27 वर्ष निवासी रेंकी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
    उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, स.उ.नि. विजय सिंह, प्रआर. प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

April 8, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top