महासमुंद/छत्तीसगढ़

महासमुंद/भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र ग्राम कुकाराडीह में ग्रामीण साहू समाज के तत्वधान में कार्यक्रम आयोजन रखा गया था जिसमें विशेष अतिथि के रूप में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ ।
ग्रामीण साहू समाज के द्वारा किसान नेता को फुल माला पहनाकर, श्रीफल, गमछा भेंट कर स्वागत किया
अपने उद्बोधन में कहा मां कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं।
सामाजिक और धार्मिक कार्यो में तन, मन, और धन से लगन लगनपूर्वक लगे रहना उनमें अत्यधिक रुचि रखना, दीन-दुखियो के प्रति दया भावना रखना। इन सभी करणों से कर्माबाई का यशगान बड़ी तेजी से फेलने लगा। कर्मा देवी जगन्नाथपुरी में समुद्र के किनारे ही रहकर बहुत समय तक अपने आराध्य बालकृष्ण को खिचड़ी का भोग अपने हांथों से खिलाती रहीं और उनकी बाल लीलाओं का आनन्द साक्षात मां यशोदा की तरह लेती रहीं।
आदरणीय श्री चुन्नीलाल लाल साहू जी सांसद महासमुंद के मुख्य आतिथ्य, आदरणीय श्री धरमदास साहू , विशेष अतिथि मोतीराम साहू जी, अध्यक्ष ललित साहू भोरिंग,श्रीमति गायत्री साहू उपाध्यक्ष भोरिंग , अध्यक्ष सुन्दर साहू शेर, जवाहर साहू अध्यक्ष चिरको पटेवा, केशव साहू अध्यक्ष सिरपुर, मुन्ना साहू , नोहर दास साहू, राजेशसाहू कोषाध्यक्ष, चैनूराम साहू संरक्षक, डाँ. मनहरण साहू ,अजय साहू सचिव भोरिंग, इन्दरमन साहू जी सरपंच भैंसातरा, मानसिंग ध्रुव पूर्व सरपंच, वरिष्ठ मनबोध साहू जी, ग्रामीण अध्यक्ष शेखू राम साहू, संचालन ओमप्रकाश साहू जी ने संचालन किया। समाजिक पदाधिकारी, अन्य समाज से आये पदाधिकारी गण, ग्रामीण जन मातृशक्तियों की उपस्थिति रहे।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड अशोक कुमार की रिपोर्ट


