pub-1657030687483830

बाघ ने चरवाहा पर किया हमला,घटना धारावासी के मानूटोला जंगल के आमानाला जलाशय के पास की

Posted on

March 24, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा‌।

बालाघाट जिले के वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के लालबर्रा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धारावासी मानुटोला निवासी चरवाहा (गायकी) बिरनसिंह मर्सकोले 55 वर्षीय पर बाघ ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। जहां गुरुवार 23 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस घटना में घायल बिरनसिंह अपने एक और साथी के साथ मवेशी गाय चराने ग्राम धारावासी मानूटोला के जंगल में आमानाला के तालाब के पास गया हुआ था। जहां बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया, बाघ के हमले से बिरनसिंह गंभीर रूप से लहुलुहान होकर घायल हो गया, जिसकी सूचना परिजनों, ग्रामीणों व वन विभाग को दी गई। जिसे उपचार के लिए परिजनों ग्रामीणों की मदद से लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर कर दिया गया है। बाघ के हमले से बिरनसिंह को सिर पर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। हिंसक वन्य प्राणी बाघ के हमले से घायल हुए बिरनसिंह की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। हिंसक वन्यप्राणी बाघ से घायल हुए चरवाहा बिरनसिंह को वन विभाग की वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना खोबरागड़े द्वारा आर्थिक सहायता राशि मदद हेतु दी गई है।

Posted on

March 24, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top