जाति का फायदा उठाकर दीपक उर्फ राजा चंद्रबेल करता है अजाक्स में झूठी रिपोर्ट

बालाघाट /लालबर्रा।
जिले के अंतर्गत पुलिस थाना लालबर्रा के अंतर्गत मानपुर निवासी श्रीमति फुलवंता बाई पति जीवनलाल बनवाले आयु 43 वर्ष जाति गढ़वाल वार्ड क्रमांक 11 ने बताया कि हमारे खिलाफ दीपक उर्फ राजा चंद्रबेल पिता स्व. भूरा चंद्रबेल आयु 26 वर्ष जाति कतिया मुकाम मानपुर वार्ड नंबर 11 घर के समीप ही रहता है। उन्होंने मेरे व मेरे परिवार के ऊपर अपनी जाति का फायदा उठाते हुए अजाक्स थाना बालाघाट में 13 मार्च 2023 को झूठी लिखित रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। जिससे मैं और मेरा परिवार दहशत में आ गया है। अतः हमारी मांग है कि रिपोर्ट की पुनः उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच की जाए एवं हमें अपना पक्ष रखने का अवसर मिलने के लिए फुलवंता बनवाले व उसके पुत्र ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग कि है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने न्याय संगत कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
साथ ही ग्राम के अन्य लोगों को भी ऐसे ही फसाने की धमकी देते रहता है वहीं बनवाले परिवार ने राजा चंद्रबेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं। वह ग्राम में अन्य और भी महिलाओं को गलत नजरिए से देखता है और अपशब्दों का भी प्रयोग करते रहता है। साथ ही राजा चंद्रबेल ने श्रीमती फुलवंता बाई बनवाले को जातिसूचक गंदी गंदी गालियां दिया है। फुलवंता बाई पति जीवनलाल बनवाने के द्वारा दीपक उर्फ राजा चंद्रबेल के खिलाफ थाना लालबर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



