pub-1657030687483830

सत्यशोधक समाज का सिवनी में प्रवेश : लोकेश साहू बने जिलाध्यक्ष

Posted on

March 19, 2023

by india Khabar 24

म, प्र, सिवनी केवलारी

सत्य शोधक समाज की स्थापना 24 सितम्बर सन् 1873 पुणे, महाराष्ट्र में महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा की गई थी। जाति व्यवस्था और रूढ़िवादी, अतार्किक ब्राह्मणवादी स्थिति के खिलाफ खड़े होने के लिए इसे स्थापित किया गया था। जहाँ यह संगठन सक्रिय है वहाँ का समाज प्रगतिशील है।

महाराष्ट्र से लगे होने के बावजूद सिवनी जिला अभी तक सत्य शोधक समाज के प्रभाव से अछूता रहा है। अब यहाँ भी उसकी हलचल दिखाई देंगी। आरक्षित वर्ग के कर्मचारी संगठन ‘अपाक्स’ के जिला अध्यक्ष तथा ओबीसी महासभा के जिला संयोजक लोकेश साहू को सत्य शोधक समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सत्य शोधक समाज राष्ट्रीय प्रभारी हुकुम चंद जादव (सैनी) की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक श्री सुनील सरदार द्वारा 2 वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश साहू ने कहा कि सत्य शोधक समाज गैर राजनीतिक संगठन है। राजनीतिज्ञों का इस संगठन में प्रवेश प्रतिबंधित है, साथ ही संगठन से राजनीति में जाना भी प्रतिबंधित रहता है। श्री साहू ने कहा कि वे समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर काम करेंगे तथा गाँव/मोहल्लों में महिलाओं की समितियों का गठन करेंगे जहाँ सदस्यगण विभिन विचारों की सत्यता पर विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि एक महिला जागरूक होती है तो उसका पूरा परिवार जागरूक होता है।
इंडिया खबर 24 संबाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी

Posted on

March 19, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

परिवहन सचिव के निर्देश पर विजयराघवगढ़-बंजारी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त बस के मालिक और वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर बस की फिटनेस निरस्त, बस का अनुज्ञा पत्र और बस चालक का लाइसेंस निलंबित

Scroll to Top