म, प्र, सिवनी केवलारी
केवलारी। सिवनी जिला की तहसील – केवलारी में प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय के शीघ्र प्रारंभ किये जाने के संदर्भ में अधिवक्ता संघ केवलारी लम्बे समय से प्रयासरत है। इसी संदर्भ में गत 03 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश एवं रजिस्ट्रार जनरल मप्र हाईकोर्ट सम्माननीय रामकुमार चौबे से सौजन्य भेंट कर अधिवक्ता संघ केवलारी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
उक्ताशय की जानकारी राजस्व मामले के जानकार वकील एवं अधिवक्ता संघ केवलारी के सचिव पीतम सिंह राजपूत ने दी। राजपूतजी ने बताया कि तहसील मुख्यालय केवलारी में व्यवहार न्यायालय खोले जाने के संदर्भ में हम और हमारे अधिवक्ता साथी विगत वर्षों से प्रयासरत हैं, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। अधिवक्ता संघ केवलारी के सचिव पीतम सिंह राजपूत ने आगे बताया कि केवलारी मुख्यालय में प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय के शीघ्र शुभारंभ किये जाने के संबंध में मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश एवं रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट श्री चौबे से मिलकर अधिवक्ता संघ केवलारी ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ केवलारी के पदाधिकारियों में बद्रीनारायण डोंगरे अध्यक्ष, राकेश सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, पी. एस. राजपूत सचिव, मनीष ग्यारसिया कोषाध्यक्ष, मोती जंघेला सह सचिव और सम्माननीय सदस्यों में अधिवक्ता – रामकृष्ण बघेल, प्रसन्न जंघेला, आशीष साहू आदि उपस्थित रहे।
इंडिया खबर 24 संबाददाता कौशल किशोर चौकसे केवलारी


