खरहरी/मड़वारानी

खरहरी /ग्राम पंचायत मड़वारानी के आश्रित ग्रामपंचायत खरहरी में रामपुर विधानसभा के उपाध्यक्ष राघव साहू के नेतृत्व में महिला उपाध्यक्ष अमृत कंवर के अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध पुतला दहन कर विरोध किया गया जिसमें इस अवसर पर ग्रामीण विकास सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बढ़ती महंगाई सिलेंडर के बढ़े दामों पर सीधे-सीधे केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया केंद्र की मोदी सरकार देश को छलने का काम कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार को देश की जनता का कोई सरोकार नहीं है वह सिर्फ और सिर्फ अपने मित्र अदानी और अंबानी की जेब भरने में लगी हुई है देश की बढ़ती हुई महंगाई से केंद्र की मोदी सरकार को कोई भी लेना देना नहीं है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिस समय ₹400 गैस सिलेंडर था उस अपनी छाती पिटती थीं आज उनके कान में जूं तक नहीं रेंग रही है जबकि 11 सौ से पार हो चुके हैं गैस सिलेंडर के दाम ऐसे में साफ-साफ यह दिख रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार को आमजन के भावनाओं एवं उनके जीवन शैली से कोई सरोकार नहीं है वह सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का काम कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के लोभ में और सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और मीडिया के माध्यम से युवा कांग्रेश कोरबा जिला ग्रामीण यह मांग करती है कि जल्द से जल्द भारत देश की महंगाई पर रोक लगाई जाए जिससे आम जन को जीवन जीने में सरलता हो।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट




