जिले के पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन निरंतर जारी
रायसेन/-जिले के गोहरगंज थाना क्षेत्र में थाने की चौकी ग्राम चिकलोद में जहां पर वर्तमान पदस्थ चौकी प्रभारी सह उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के कुशल कार्य की सराहना नगर में समाजसेवियों के बीच जन चर्चा है। जहां पर ग्राम चिकलोद के माझी परिवार स्वर्गीय जगन्नाथ मांझी के पुत्र एवं पुत्री संपत्ति पैसों के हिस्से बंटवारे पर से बना हुआ था विवाद। जो भाई बहनों के बीच 1 वर्ष से विवाद चल रहा था। जहां पर भाई बहनों के बीच एक दूसरे के घर आना जाना बोलना बातचीत करना बंद था। जहां पर कोर्ट कचहरी एवं मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन में एक दूसरे की शिकायतें करते थे। चौकी प्रभारी द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी एवं थाना प्रभारी के कुशल कार्य क्षेत्र एवं देखरेख में वर्तमान पदस्थ चौकी प्रभारी चिकलोद के शिवकुमार शर्मा द्वारा माझी परिवार को एक करने में कुशल सराहना रही। जहां पर माझी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नागरिक किशन लाल माझी एवं शांति समिति के अध्यक्ष गजेंद्र साहू के बीच बैठक में माझी परिवार के भाई बहनों का सामंजस भाईचारे की भावनाओं को देख। दोनों पक्षों को बुलवा कर सुना गया। जहां पर भाई बहनों के बीच गलत फहमी को दूर की गई। फिर से सभी भाई बहनों को एक साथ रहने एवं आपसी मनमुटाव ना रखने की चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा द्वारा समझाइश दी गई। जहां पर माझी परिवार के भाई बहन चौकी प्रभारी का कहना मानते हुए। भाई अपनी बहनों को खुशी-खुशी घर ले गए। पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की कुशलता चौकी कस्बा चिकलोद में चौकी प्रभारी की सराहना चौक चौराहा मोहल्ले में क्षेत्र में समाजसेवियों के बीच जन चर्चा है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/गोहरगंज/चिकलोद।





