pub-1657030687483830

यातायात पुलिस के द्वारा की गई चलानी कार्यवाही

Posted on

February 13, 2023

by india Khabar 24

शहडोल

शहडोल पुलिस अधीक्षक के द्वारा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु यातायात को निर्देशित किया गया है उप पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश दीक्षित के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13/ 2/20/23 को थाना यातायात के सामने की गई चालानी कार्यवाही जिसमें चार ओवर लोडिंग वाहनों पर इंटर सेप्टर से कार्यवाही की गई एवं 45 बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर एम वही एक्ट/ सीएमवी आर के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई एवं एक वाहन चालक को शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा एवं यातायात पुलिस के द्वारा लगातार टू व्हीलर एवं चार पहिया वाहन चालकों को समझा दी जाती है कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं और तीन सवारी बैठकर सफर ना करें और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें किंतु अक्सर देखा गया है कि यातायात नियम कानून को ताख पर रखकर दो पहिया चार पहिया वाहन लगातार यातायात के नियम का उल्लंघन करते देखे जा सकते हैं कुछ दिन पहले भी यातायात उप पुलिस अधीक्षक मुकेश दीक्षित एवं यातायात स्टॉप के द्वारा बूढ़ार स्थित ग्रीन वैली स्कूल में छात्रों को समझाइश दी गई थी की यातायात के नियमों का उल्लंघन ना करें और नाबालिक वाहन ना चलाएं किंतु चाहे शहडोल हो या पास के आंचलिक क्षेत्र अक्सर देखा जाता है कि स्कूल की छुट्टी होते समय एवं स्कूल जाते समय नाबालिग छात्र एवं छात्राएं तेज गति से अपने वाहन चलाते आज भी देखे जाते हैं चालानी कार्रवाई में मौजूद रहे यातायात थाना प्रभारी प्रियंका शर्मा एएसआई हवलदार सिंह एवं यातायात याद स्टाफ मौजूद रहा शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

February 13, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top