रायसेन/-जिले में आज मंगलवार 7 फरवरी 2023 को जहां पर मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट विभाग के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी भोपाल से रायसेन जिले में प्रस्थान करेंगे। जहां पर जिले के ग्राम कचनारिया 9:30 बजे पहुंचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा विकास यात्रा अंतर्गत शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा। वही 10:30 बजे ग्राम मुक्तापुर में भी शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा। एवं 11:30 बजे ग्राम नरोदा में विकास यात्रा अंतर्गत लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न होगा। 12:30 बजे ग्राम सुनारी सलामतपुर पहुंचकर। विकास यात्रा अंतर्गत लोकार्पण एवं दोपहर 1:30 बजे ग्राम रातातलाई में विकास यात्रा अंतर्गत शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं भोजन व्यवस्था होगी। जहां पर 2:30 बजे ग्राम सुखासेन में डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विकास यात्रा अंतर्गत सहकारिता भवन का लोकार्पण भी करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री 3:30 बजे ग्राम पिपलिया खुर्द ढकना-चपना में विकास यात्रा शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार। शेष कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार पृथक से जारी किए जाएंगे।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।



