pub-1657030687483830

अज्ञात कारणों से पति ने की अपने ही पत्नी की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर घटना को दिया अंजाम…….

Posted on

January 7, 2023

by india Khabar 24

 

शिवरीनारायण

जांजगीर /जांजगीर जिले के शिवरीनारायण वार्ड नंबर 1 में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसने |ऐसा क्यों किया इस बात का पता नहीं चल पाया है। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। अपराध कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
बता दे कि जांजगीर जिले के शिवरीनारायण वार्ड नंबर 1 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की हत्या किए जाने की खबर पता चली। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके ही पति ने की। कुल्हाड़ी से उसने अपनी पत्नी की जान ले ली और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में लग गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में हत्या का अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है, कि आरोपी जल्द ही उनकी पकड़ में होंगे।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

January 7, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top