रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन- जिले में बीते दिन मंगलवार 03 जनवरी 2023 को जहां पर वर्तमान में सर्दी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले में कक्षा 01 से कक्षा 08वीं तक के समस्त शासकीय अशासकीय सीबीएसई तथा अनुदान प्राप्त विद्यालयों को प्रातः 10.30 बजे के पूर्व एवं शाम 05 बजे के उपरांत संचालित नहीं किए जाने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया द्वारा दिए गए हैं किसी भी विद्यालय की स्कूल बस वेन ऑटो आदि प्रातः 10 बजे के पूर्व छात्रों को लेने ना पहुंचे। यह भी सुनिश्चित किए जाने के आदेश दिए गए हैं समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार सम्पन्न होगी। यह आदेश सभी शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त और सीबीएसई बोर्ड से संबंद्ध संस्थाओं के लिए मान्य होगा
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।




